Thyro Lite ( थायराइड के लिए)
थायरॉइड रोग क्या है?
थायराइड रोग एक सामान्य चिकित्सीय स्थिति है जो आपके थायराइड को सही मात्रा में हार्मोन बनाने से रोकती है । यह सभी उम्र के लोगों को प्रभावित कर सकता है।आपका थायरॉइड एक छोटी, तितली के आकार की ग्रंथि है जो आपकी गर्दन के सामने आपकी त्वचा के नीचे स्थित होती है। यह आपके अंतःस्रावी तंत्र का एक हिस्सा है और थायरॉक्सिन (T4) और ट्राईआयोडोथायरोनिन (T3) जैसे थायरॉइड हार्मोन का उत्पादन और स्राव करके आपके शरीर के कई महत्वपूर्ण कार्यों को नियंत्रित करता है । आपके थायरॉइड का मुख्य कार्य आपके मेटाबॉलिज़्म (चयापचय दर) की गति को नियंत्रित करना है । यह वह प्रक्रिया है जिससे आपका शरीर आपके द्वारा खाए गए भोजन को ऊर्जा में परिवर्तित करता है। आपके शरीर की सभी कोशिकाओं को कार्य करने के लिए ऊर्जा की आवश्यकता होती है। जब आपका थायरॉइड ठीक से काम नहीं कर रहा होता है, तो इसका असर आपके पूरे शरीर पर पड़ सकता है।
थायराइड रोग के प्रकार
- हाइपोथायरॉइडिज़्म
- हाइपरथायरॉइडिज़्म
हाइपरथायराइड के लक्षण क्या है?
- चिड़चिड़ापन
- ज्यादा पसीना आना।
- घबराहट
- दिल की धड़कन का बढ़ना।
- अनिद्रा(निंद की समस्या)।वजन का कम होना।
- भूख ज्यादा लगना।
- मांसपेशियों में कमजोरी और दर्द का रहना।
हाइपोथायरॉइड के लक्षण क्या है?
- डिप्रेशन होना।
- पसीना कम आना।
- धड़कन की गति का धीमा होना।
- बालों का ज्यादा झड़ना।
- थकान का हमेशा महसूस होना।
- ज्वाइंट पेन और मांसपेशियों का अकड़ना।
- आंखो और चेहरे पर सूजन।
- ब्लड में कोलेस्ट्रॉल बढ़ना।
- कब्ज
- पीरियड्स की अनियमितता।
- याद्दाश्त कमजोर होना।
थायराइड क्यों होता है?
आज के व्यस्त जीवनशैली में थायराइड होने का सबसे आम कारण है खराब लाइफस्टाइल और अव्यवस्थित खानपान, लंबे समय से स्ट्रेस, ज्यादा उम्र, आयोडीन की कमी, वायरल इंफेक्शन, आनुवंशिकता, इत्यादि है। महिलाओं में थायराइड और भी कॉमन है, जिसके कारण यह पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में ज्यादा देखने को मिलता है। महिलाओं में इसके और भी कई कारण हो सकते हैं, जैसे- हार्मोनल असंतुलन, गर्भावस्था के बाद शारीरिक बदलाव, डिप्रेशन, इत्यादि।
थायराइड के लिए घरेलु उपचार (Home Remedies for thyroid In Hindi)
थायराइड के लिए घरेलू उपचार निम्नलीखित है:-
लौकी: थायराइड की बीमारी से निजात पाने के लिए रोज सुबह खाली पेट लोकी का जूस पिएं। इससे बीमारी से राहत मिलती है और बीमारी शांत होती है।





